Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

चुनाव प्रशिक्षण में आए मतदान कार्मिकों को लगेगी ड्यू प्रिकाशन डोज

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में आए अधिकारी-कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर्स की श्रेणी में मानकर उनकी ड्यू प्रिकाशन डोज लगाई जाएगी।       उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी.चौधरी ने बताया है कि विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के लिए आयोजित द्वितीय चुनाव प्रशिक्षण 16 एवं 17 जून तथा जैतहरी विकासखण्ड के चुनाव के लिए आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण 20 एवं 21 जून में प्रशिक्षण स्थल पर ही ड्यू प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को आधार कार्ड, प्रशिक्षण आदेश तथा मोबाइल नम्बर साथ लाने की अपील की है। 
           डॉ. चौधरी ने बताया कि पुष्पराजगढ़ के शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. में आयोजित द्वितीय चुनाव प्रशिक्षण कार्य जायजा लेने आए जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो को ड्यू प्रिकॉशन डोज लगवाई गई।

Post a Comment

0 Comments