(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) नगरपालिका अनूपपुर के चुनाव में अब सियासत गरमाने लगी है।निकाय चुनावों में टिकट के इंतजार में भावी उम्मीदवार अपने-अपने आका नेताओं से भोपाल तक संपर्क बनाए हुए हैं।हालांकि अभी भाजपा और कांग्रेस ने निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की अधिकृत सूची जारी नहीं की है।जबकि पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र भरने का सिलसिला बना हुआ है।एक ही पार्टी के नाम पर कई उम्मीदवार अलग-अलग वार्ड से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं।वही देखा जा रहा है कि कुछ उम्मीदवार तो ऐसे हैं जो दोनों ही प्रमुख दलों से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं।वहीं कुछ ने तो अपने इरादे जाहिर कर दिये हैं कि टिकट मिलेगा तो ठीक नहीं मिलेगा तो भी वह चुनाव लड़ेंगे।इसलिए वह वार्ड में लोगों से संपर्क साधने में दिन रात जुट गए हैं।
नाम वापसी के साथ
होगी पूरी स्थिति स्पष्ट
होगी पूरी स्थिति स्पष्ट
अभी निकायों में वार्डों से पार्षद बनने के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र तो जमा करा दिये हैं।लेकिन कुछ उम्मीदवारों का कहना है कि यदि उन्हें पार्टी टिकट नहीं देगी तो वह चुनाव नहीं लड़ेगे।लेकिन कुछ ने ताल ठोक दी है कि वह तो चुनावी समर में रहेंगे।इससे कई वार्डों में दोनों ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों का जीतने का समीकरण बिगड सकता है।फिलहाल सभी उम्मीदवार अभी टिकट की उम्मीद लगाये बैठे हैं।आज नाम निर्देशन पत्र भरने का आखरी दिन है एवं 22 तारीख को नाम वापसी का समय रहेगा उसके बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

0 Comments