Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मेटाडोर और बाइक की टक्कर में एक अधेड़ की मौत गुस्साई भीड़ ने मेटाडोर में की तोड़फोड़

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर चचाई थाना क्षेत्र के विवेकनगर के पास मेटाडोर और बाइक की टक्कर में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मेटाडोर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं।
                 मिली जानकारी के अनुसार अमलाई की ओर से मेटाडोर क्रमांक MP 18 GA 2681 आ रही थी। विवेक नगर के पास बाइक क्रमांक MP 18 E 1762 में सवार समसुद्दीन सिद्दीकी उम्र 62 वर्ष विवेक नगर कॉलोनी जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही मेटाडोर ने समसुद्दीन सिद्दीकी को बुरी तरह से रौंद दिया। मेटाडोर का पहिया समसुद्दीन सिद्दीकी के सिर पर चढ़ने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।
                            लोगों ने बताया कि समसुद्दीन सिद्दीकी कोल माइंस में नौकरी करते थे।वह अब रिटायर हो चुके थे। समसुद्दीन सिद्दीकी रिटायर होने के बाद ईटा भट्ठा में घर बना कर रहते थे। विवेक नगर कॉलोनी में नाई के पास आए थे। इस दुर्घटना के बाद घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने मेटाडोर में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments