Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिले में प्री मानसून की दस्तक मौसम के बदलते ही गर्मी से राहत बारिश बंद होने के बाद चल रही ठंडी हवाएं

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) बारिश की आगाज का आज अनूपपुर जिले में श्री गणेश हो गया मौसम ने अपना मिजाज बदला और प्री मानसून की ही माने पहली बारिश शुरू हो गई।मौसम के बदलते ही उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत सभी को मिलती दिखाई दे रही है। बारिश बंद होने के बाद ठंडी हल्की हवाएं अभी भी चल रही है जिसका सभी लुत्फ उठा रहे हैं ।
               आसमान में काले बादल छाए हुए थे। बादलों ने तड़के से बरसना शुरू कर दिया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।12 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था, लेकिन हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।
             पिछले कुछ हफ्तों से गर्मी चरम पर है। तापमान अधिक होने के साथ हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से उमस भी थी। गर्मी से बेहाल हो रहे लोग आसमान से राहत बरसने की उम्मीद कर रहे थे। लोगों की उम्मीद पूरी होती भी दिखी और बारिश हुई। आने वाले दिनों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। जिले के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश भी हुई है। बताया जाता है कि आसपास के ग्रामीण अंचलों में तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे गिरने से बिजली भी गुल हो गई वही पेड़ों के गिरने के समाचार भी मिल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments