Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अनूपपुर जिले में हुई अनूठी शादी 2 दिव्यांगों ने किया विवाह लड़का बोल नहीं सकता लड़की देख नहीं सकती

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) कहते हैं कि ईश्वर के घर देर है अंधेर नहीं। यह कहावत अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में रविवार को चरितार्थ होते देखी गई जिन लोगों ने भी अनोखी शादी देखी यही कहा की जोड़ी बनाने वाला जोड़ी बना ही देता है। यहां दो दिव्यांगों का विवाह कराया गया। वार्ड क्रमांक 7 बनिया टोला शिशु भारती स्कूल के सामने रहने वाले रामसुहावन गुप्ता की पुत्री का विवाह बीड़ निवासी राजू गुप्ता के साथ हुआ। ज्ञातव्य हो कि होटल व्यवसायी रामसुहावन की पुत्री रानी देख नहीं सकती है। उनके पिता ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व मुझे जानकारी लगी कि जिले के बीड का लड़का बोल नहीं सकता है। मैंने अपनी पुत्री रानी का रिश्ता करने की बात की, जब वहां गया तो शादी से मना कर दिया। एक माह पहले लड़के वालों ने फोन कर शादी करने की बात कही। मैं शादी करने के लिए राजी हो गया। उन्होंने बताया कि भले ही देख नहीं सकती लेकिन घर का काम, खाना बनाना आदि कर लेती है। आसपास के लोगों व रिश्तेदारों को आवाज से पहचान जाती है। वहीं राजू गुप्ता बोल नहीं सकता, लेकिन सारे काम कर लेता है।वह मिठाई बनाने का कारीगर है।

बारात का किया 
गया भव्य स्वागत


बारात जैसे ही दरवाजे पर पहुंची लोगों ने बारातियों का जमकर स्वागत किया। दूल्हा राजू ने अपनी दुल्हन रानी का हाथ पकड़कर उसे मंच पर लेकर आया। दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनाई। नगर के समाजसेवी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं महिलाएं दिव्यांग नव विवाहिता जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments