Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के उत्थान कल्याण के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का अधिवेशन अमरकंटक में प्रारंभ

 

दो करोड़ सदस्य बनाने के
 लक्ष्य पर बनेगी कार्य योजना
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम में दो दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन बुधवार से शुरू हो गया है। बताया गया कि गुरूवार को राष्ट्रीय

मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती कृष्णमूर्ति का संबोधन होगा जिसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के उत्थान कल्याण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की जाएगी।  
            उक्त जानकारी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मणदास बाल योगी ने दी है। वहीं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती कृष्ण मूर्ती के अमरकंटक पहुंचने पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मंहगाई एवं बेरोगारी से 
बदहाल मजदूरो पर चर्चा


राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महा अधिवेशन के प्रथम दिन देश में बढ़ रही मंहगाई एवं बेरोजगारी की समस्या से मजदूरों की बदहाल स्थिति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। महा अधिवेशन में मौजूद सदस्यो का कहना था कि आर्थिक असंतुलन और सरकारी संस्थाओ में निजी क्षेत्र की भागीदारी के बावजूद गरीब मजदूर किसानो की दुर्दशा चिंता का विषय है जिस पर सभी को मिल बैठ कर गहन चिंतन करके मजदूरों के उत्थान कल्याण के लिये कोई न कोई ऐसा रास्ता निकालना हैं जिससे कि आर्थिक एवं सामाजिक संतुलन बनाया जा सके। सदस्यो का विचार था कि भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने संविधान में जो सामाजिक,आर्थिक सामानता की परिकल्पना की है उसे साकार करने के लिये राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस को सकारात्मक पहल करनी होगी।

असंगठित क्षेत्र के 
मजदूरों पर विशेष ध्यान


राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मण दास बाल योगी ने बताया कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र के मजदूरों बुनकरो, हथकरघा उद्योग में काम करने वाले, ताड़ी निकालने वाले, मछुआरों चमड़ा उद्योग में कार्य करने वाले मजदूरों, वृक्षारोपण, बीड़ी श्रमिक, खेतो में काम करने वाले, मजदूरों के कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं कि वह श्रमिकों को उसकी जानकारी उपलब्ध कराएगी एवं उसके लाभ दिलाने के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कार्य करेगी।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच में दो करोड़ सदस्य बनाना है जिसके लिए राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष मंथन एवं कार्य योजना तैयार की जा रही है।

आज महाअधिवेशन में 
राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन


भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम में 4 मई बुधवार को अधिवेशन का शुभारंभ हो गया है।अधिवेशन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ साथ मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार,झारखंड के प्रतिनिधियों का आगमन हो चुका है।महाधिवेशन को 5 मई गुरूवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती   कृष्णमूर्ति संबोधित करेंगे।संगठन को अधिक गतिशीलता देने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच में जाकर मजदूरों के उत्थान एवं कल्याण के लिए सतत संघर्ष एवं प्रयास करने के लिए आए हुए मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण एवं कार्य योजना तैयार की जा रही है।जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में किया जाएगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन 
में यह रहे शामिल


भोपाल से पधारे हुये मिर्जा नूरू बेग, दिल्ली से मोहन तिवारी, बिहार से योगेन्द्र यादव ( प्रदेश अध्यक्ष), अमित यादव, कैप्टन राधेष्याम दंडोतिया, रामदास, एस.टी. सिन्हा, दनदनी कुमारी, नवाब खान, ज्योति ठाकुर, सुनील शर्मा (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), अजय सिंह (प्रांतीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश), जहीर वक्त शहडोल, के साथ अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पेन्ड्रा, कोरबाा, बिलासपुर, जबलपुर से आये हुये राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments