Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जल संसाधन मंत्री से खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिले की लंबी सिंचाई परियोजनाएं शीघ्र पूरी करने की कि मांग

 

जल संसाधन मंत्री ने 
त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश 
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आग्रह पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट जी ने ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश कार्यपालन यंत्री अनूपपुर को दिए।उन्होंने अनूपपुर जिले में लंबित पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को शीध्र पूरा किये जाने को लेकर अनूपपुर विधायक व प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा कर शीघ्र उसे पूरा करायें जाने का अग्रह किया। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह बुधवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से  चर्चा में आग्रह किया कि अनूपपुर जिले में कई महीनों से सिंचाई परियोजनाएं लंबित हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इन परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाना चाहिए। जिससे किसानों को पर्याप्त पानी मिल सके। इस पर जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसी सिलावट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनूपपुर जिले के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि जिले में लंबित सिंचाई परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। ताकि किसानों को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments