Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भाजपा आई.टी. सेल जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से टीकाकरण की पहुंचा रही जानकारी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंचलधारा) कोरोना संक्रमण के इस दौर में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री, विधायक, संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी जहां अपने अपने स्तर पर जनता के बीच काम करते हुए लोगों की मदद कर रहे हैं तो वही भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल विभाग ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता की मदद में काम कर रहा है।भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक चंडीकांत झा प्रतिदिन भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के माध्यम से कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का स्थान तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के बीच पहुंचा रहे हैं।जिससे कि इसका लाभ जनता अधिक से अधिक सही जानकारी के साथ उठा सके। जानकारी के अभाव में जनता को दर-दर भटकना न पड़े इस उद्देश्य से भाजपा आईटी सेल ने यह अभियान चलाकर जनता को सूचना प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है जो एक सराहनीय कार्य है।

Post a Comment

0 Comments