Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिले में ब्रेक द चैन का अभियान शुरू किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने


 (हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंचलधारा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले केंद्र अनूपपुर में ब्रेक द चैन अभियान शुरू कर दो दिन में लगभग 100 से अधिक परिवारों  तक पहुंची है। गांव-गांव जाकर लोगो का हाल चाल जान कर उनका सहयोग कर रही है और घर घर जाकर लोगो का आक्सीजन लेवल और तापमान जांच कर आवश्यकतानुसार उनको समझाइश दी जा रही है। इस कार्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नितिन मिश्रा, पंकज वाटे, रितेश साहू, अभिषेक तिवारी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
जो व्यक्ति मास्क नही लगाए है उनको मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है और वैक्सिन लगवाने के लिए प्रेरित कर लोगो कें मन मे फैले भ्रम को दूर किया जा रहा है,ब्रेक द चैन अभियान पूरे देश मे विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया जा रहा है साथ ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अन्य कार्यो में भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे है जिसमे लोगो के भोजन और राशन की व्यवस्था की जा रही है इस अभियान में जिले की हर तहसील में अलग अलग टोलियां कार्य कर रही है और देश सेवा में अपना योगदान बिना किसी स्वार्थ के दे रही है।

Post a Comment

0 Comments