(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) जिलाध्यक्ष सेवा भारती आर एस एस विवेक बियानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्री बिसाहूलाल सिंह पूरे मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि बिसाहूलाल सिंह की सोच सदैव विकास की रही वह विकास के मामले में कभी किसी से समझौता नहीं किए। जिसका परिणाम है कि उन्होंने 40 वर्ष की कांग्रेश की राजनीति से विकास को लेकर मोह हमेशा हमेशा के लिए भंग कर भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास कायम किया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंत्री पद से सुशोभित हो गए और मंत्री बनने के बाद अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की सौगात वह लेकर आए और प्रदेश के मुख्यमंत्री से भूमि पूजन लोकार्पण एवं शुभारंभ के कार्यों का श्रीगणेश कराया।विकास का नाम केवल बिसाहूलाल सिंह ही है जिनकी सोच सदैव विकास की रही वह कभी भी विकास कार्यों से पीछे नहीं हटे।जिससे आज अनूपपुर तहसील से जिला बना।जिले के निर्माता के रूप में बिसाहूलाल सिंह की एक अलग पहचान पूरे शहडोल संभाग में है और आने वाले समय में विकास की गंगा से अनूपपुर का कोई भी कोना ,कोई भी गांव विकास से दूर नहीं होगा।गांव के अंतिम छोर तक विकास की गंगा बहेगी।सेवा भारती के जिलाध्यक्ष विवेक बियानी ने कहा कि क्षेत्र की जनता केवल विकास चाहती है और विकास के लिए केवल बिसाहूलाल सिंह को चाहती है।उन्होंने पूर्व में भी विकास किया है और आगे भी विकास करते रहेंगे। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार की जरूरत है।केंद्र में भाजपा सरकार ,राजधानी में भाजपा सरकार, तो जिला मुख्यालय अनूपपुर में भी भाजपा सरकार की आवश्यकता है जब ही अनूपपुर का अनूपपुर जिले का द्रुत गति से विकास होगा।
0 Comments