(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस की युवा इकाई युवा कांग्रेस के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के द्वारा 61वां स्थापना दिवस मनाते हुए विश्व आदिवासी दिवस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर स-सम्मान कार्यक्रम को सफल बनाया गया। युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस पर झंडा फहरा कर राष्ट्रगान के माध्यम से एकता का संदेश दिया गया, वही आदिवासी दिवस पर देश के प्रति समर्पित पूर्वजो व वनांचलो में रहने वाले सभी आदिवासी भाईयो का सम्मान करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।
यह रहे मौजूद
भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस तथा साथ में आदिवासी दिवस यूथ कांग्रेस अनूपपुर द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, जिला महासचिव राजीव सिंह, जिला महासचिव राजू राम पटेल, अनूप सिंह चंदेल, प्रदीप पटेल, मनोज पटेल, सुनील पटेल, बहादुर पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष जैतहरी यूथ कांग्रेस चरणदास राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष एनएसयूआई सागर सिंह पट्टाबी, राजेश सिंह, दुरवेंद्र सिंह, राज सिंह, भूषण यादव, सुरेंद्र पट्टा, दिवाकर सिंह, नीरज सिंह, संजू सिंह, सुकेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Comments