Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ कराने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल रहे पूरे समय संदिग्ध

 


             (हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)               

अनूपपुर (अंचलधारा) अनूपपुर जिले में कांग्रेस को गर्त में पहुंचाने का कार्य जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने किया जिसका परिणाम विधानसभा उपचुनाव में खुलकर सामने आ गया।जहां कांग्रेस से भाजपा में आए बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड कायम कर अपनी प्रथम पत्रकार वार्ता को चरितार्थ कर दिखाया।उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद प्रथम पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया था कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल मेरा चेला है वह सदैव मेरे लिए काम करेगा और उसने वह काम कर दिखाया।अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के टिकट को लेकर जो सर्वे में नाम रमेश कुमार सिंह का आया था उसको जिला कांग्रेस ने टिकट नहीं दिलाया बल्कि सबसे डमी कैंडिडेट विश्वनाथ को टिकट इसलिए दिलाया की बिसाहूलाल सिंह भारतीय जनता पार्टी में अच्छे मतों से चुनाव जीत जाए।जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिखावे के लिए केवल कांग्रेस     के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनका अंदरूनी पूरा सपोर्ट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के साथ रहा।जिसके कारण वे अपने वार्ड में भी कांग्रेस को जिताने में सफल नहीं हो पाए। वही  कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह अपने वार्ड में चुनाव नहीं जीत पाए।सबसे शर्मनाक स्थिति है वह विधानसभा कैसे जीतते कितना डमी कैंडिडेट था यह चुनाव परिणाम ने बता दिया। जिले में 13 वर्षों से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश अग्रवाल इसलिए काबिज रहे की बिसाहूलाल सिंह जब कांग्रेस में थे तो उन्होंने उनको जिला कांग्रेस से हटने नहीं दिया और वह केवल पूरे जिले की कांग्रेस से मतलब नहीं रखते थे जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल केवल बिसाहूलाल सिंह के लिए काम करते थे उन्हें किसी अन्य विधायक या कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ से कोई लेना-देना नहीं था।केवल बिसाहूलाल सिंह के लिए वह जिला कांगे्स अध्यक्ष बने हुए थे और उन्होंने विधानसभा उपचुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका बिसाहूलाल सिंह को चुनाव जिताने में अदा की।जिसकी समस्त समाचार पत्रों में पूर्व से रिपोर्टिंग होती रही लेकिन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया।जिसके कारण जिले के अंदर कांग्रेस का भी सुपड़ा बिल्कुल साफ हो चुका है।विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस भारी वोटों से हारी उसका कारण केवल जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल है।अगर इन्हें पद से हटा दिया जाता और किसी से सक्रिय कार्यकर्ता को चुनाव के पूर्व जिला कांग्रेस की कमान सौंप दी जाती तो कांग्रेस इतनी गर्त में आज नहीं जाती। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भी एहसास है जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की सांठगांठ भारतीय जनता पार्टी में गए बिसाहूलाल सिंह के साथ है उसके बावजूद भी उन्होंने आज दिनांक तक उनको पद से नहीं हटाया। चुनाव हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बात कबूला कि टिकट वितरण में वास्तव में बहुत बड़ी गलती हुई लेकिन उसके बावजूद भी आज दिनांक तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई।जिससे काफी संख्या में कांग्रेस के लोगों में भारी आक्रोश है।कांग्रेस के अंदर एक से एक दिग्गज नेता आज जिला कांग्रेस की कमान संभालने को तैयार है लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी कांग्रेस को पूरी तरह से सफाया करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।आने वाले समय में नगर पालिका के चुनाव होने हैं अगर इसी तरह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल  बने रहे तो आने वाले समय में अनूपपुर जिला कांग्रेस मुक्त जिला होगा इसमें कोई संदेह नहीं।अनूपपुर में एक से एक वरिष्ठ नेता बैठे हैं उन्हें भी कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है।जिसमें प्रमुख रुप से प्रेम कुमार त्रिपाठी, कोतमा के पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, संतोष अग्रवाल ,भगवती शुक्ला, रमेश कुमार सिंह, वासुदेव चटर्जी एडवोकेट ,चंद्रकांत पटेल एडवोकेट, मयंक त्रिपाठी, दीपक पांडे आदि प्रमुख नाम है जिन पर फैसला लिया जा सकता है। देखना है कि कांग्रेस पार्टी की लाज बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को उसके पद से मुक्त कर एक सक्रिय कांग्रेस के नेता को कब तक जिला कांग्रेस की कमान सौंपने का काम करती है। अगर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को विजय श्री का खिताब दिलाना है तो अच्छा होगा की तत्काल जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति बिना किसी लेटलतीफी के कर दी जाए तो आने वाले समय में अनूपपुर जिला कांग्रेस मुक्त नहीं होगा बल्कि सक्रियता के साथ कांग्रेस आगे की ओर बढ़ने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगी।जितने भी कांग्रेस में बिसाहूलाल सिंह समर्थक नेता बचे हैं इनको पद से पद मुक्त करना कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। देखा जा रहा है कि बिसाहूलाल समर्थक अधिकांश कांग्रेस के लोग आज भी लुक छुप कर उनके निवास जाते हैं उनसे मुलाकात करते हैं और अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।मात्र दिखावे के लिए वे कांग्रेस में है और उनका विरोध करने की उनमें क्षमता नहीं है।अगर यही हाल रहा तो कांग्रेस का भविष्य जो अनूपपुर जिले में एक समय तूती  बोलता था शहडोल जिला कांग्रेस के अंदर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका अनूपपुर से अदा होती थी अब वह अनूपपुर जिला पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त होने की तैयारी कर चुका है। क्योंकि आज भी बिसाहूलाल सिंह के खासम खास जयप्रकाश अग्रवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विराजमान है।

Post a Comment

0 Comments