(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पी.एस.सी., एस.एस.सी., बैंकिंग, रेलवे, जेई, मेडीकल एवं ऋव्यापम की तैयारी हेतु जिले में पदस्थ यू.पी.एस.सी. व पी.एस.सी. चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा छात्र- छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए जिला स्तरीय एवं अनुविभाग स्तरीय समिति का गठन किया है।  
जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर समिति के अध्यक्ष हैं तथा डिप्टी कलेक्टर सचिव और जिला जनसंपर्क अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर, लेखाधिकारी जिला पंचायत एवं डॉ. कौषलेन्द्र सिंह उच्च माध्यमिक षिक्षक समिति के सदस्य होंगे।
अनुविभाग स्तर पर नि:शुल्क कोचिंग संचालन हेतु समितियों में अनूपपुर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर समिति के संचालक एवं तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहायक संचालक होंगे तथा प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर या प्राचार्य द्वारा मनोनीत, विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी जैतहरी एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों में से कोई एक समिति का सदस्य होगा, पुष्पराजगढ़ हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ समिति के संचालक एवं तहसीलदार नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ सहायक संचालक होंगे तथा परियोजना प्रषासक पुष्पराजगढ़, विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी या मनोनीत अधिकारी कर्मचारी एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों में से कोई एक समिति का सदस्य होगा। कोतमा हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा समिति के संचालक एवं तहसीलदार नायब तहसीलदार कोतमा सहायक संचालक होंगे तथा प्राचार्य महाविद्यालय कोतमा या प्राचार्य द्वारा मनोनीत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोतमा एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों में से कोई एक समिति का सदस्य होगा। तथा जैतहरी हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी समिति के संचालक एवं तहसीलदार नायब तहसीलदार जैतहरी सहायक संचालक होंगे तथा प्राचार्य महाविद्यालय जैतहरी या प्राचार्य द्वारा मनोनीत, विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी जैतहरी एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों में से कोई एक समिति के सदस्य होंगे।