Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष रामदास पुरी की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति बैठक 19 को

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की गरिमामय उपस्थिति में 19 फरवरी 2023 को भाजपा कार्यालय अनूपपुर में प्रातः 11.00 बजे आयोजित की गई है।बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश के पदाधिकारी,भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,समस्त जिला कार्यसमिति सदस्य,समस्त विशेष आमंत्रित सदस्य,समस्त भाजपा जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य,मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के सभी जिला संयोजक,भाजपा समर्थित भी नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थित सभी जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष इस बैठक में अपेक्षित किए गए हैं।
         भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने अपेक्षित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments