Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

एसईसीआर मजदूर कांग्रेस रेलवे व कोलफील्ड कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा कंरजी के प्रभारी संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव , कंरजी शाखा सचिव पप्पू सिंह एवं एवं छत्तीसगढ़ इंटक के वरिष्ठ सचिव व छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मंगला सिंह यादव के नेतृत्व में संयुक्त इंटक बैठक विश्रामपुर इंटक कार्यायल में सम्पन्न हुई।
                     बैठक में रेलवे मजदूर कांग्रेस,हंसदेव एरिया विश्रामपुर इंटक परिवार संयुक्त रुप में रेलवे व कोलफील्ड   कालरी कर्मचारियों की समस्याओं,पुरानी पेंशन को लागू कराने की मांग को लेकर संयुक्त रूप से संघर्ष करेगी।
                    संयुक्त इंटक के बैठक में उपस्थित इंटक नेता सर्वश्री लक्ष्मण राव संयुक्त महामंत्री रेलवे मजदूर कांग्रेस , मंगला सिंह यादव छत्तीसगढ़ इंटक वरीष्ठ प्रदेश सचिव , रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा कंरजी के सचिव पप्पू सिंह , रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा करंजी के पदाधिकारी मनीलाल राजवाड़े, प्यारेलाल राजवाड़े,अरुण राजवाड़े,अभिलाष कुमार,शक्ति सिंह , पी.सुर्यनारायण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments