Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणों को कराने जिले के चारों ब्लॉक में आयोजित की जा रही ग्राम सभा

 


अनूपपुर (ब्यूरो) पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20 से 30 नवंबर तक चरणबद्ध रूप से विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभाओं के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सेक्टर प्रभारी व क्लस्टर प्रभारी तथा नोडल अधिकारी व ग्राम सभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव को ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों की जानकारी, कार्रवाई विवरण एवं फोटोग्राफ की एंट्री पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।  जानकारी के अनुसार पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 25 नवंबर को जिले के चारों विकासखण्डो में 54 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। 26 नवंबर 2022 को जिले के 145 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 27 नवंबर 2022 को 87 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

28 से 30 नवंबर 22 तक 
इन ग्रामों में होंगी ग्राम सभाएँ


पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 28 नवंबर को जिले के अनूपपुर जनपद अंतर्गत 9 जनपद जैतहरी अंतर्गत 2 जनपद पुष्पराजगढ़ अंतर्गत 37 ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। 29 नवंबर 2022 को जिले के 14 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी। 30 नवंबर 2022 को जनपद जैतहरी व पुष्पराजगढ़ के एक-एक स्थान पर ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

Post a Comment

0 Comments