Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

बम्हनी निवासी पं. मुकेश तिवारी की एडीजे पद पर नियुक्ति आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा ने दी बधाई

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर में वकालत के रूप में कार्य कर रहे अधिवक्ता बम्हनी निवासी पंडित मुकेश तिवारी का चयन छत्तीसगढ़ राज्य में एडीजे के पद पर हुआ है।जिससे अनूपपुर जिला गौरान्वित हुआ है। जानकारी के अनुसार इस पद हेतु 19 प्रतिभागियों को साक्षात्कार हेतु बुलाया गया था,जिसमें 4 प्रतिभागियों का चयन हुआ।जिसमें अधिवक्ता पंडित मुकेश तिवारी का तीसरे स्थान पर चयन हुआ।पंडित मुकेश तिवारी का एडीजे छत्तीसगढ़ चयनित होने पर जिला अनूपपुर आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई एवं आपस में सभी ने मिठाई खाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।जिसमें प्रमुख रुप सेआर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी,शंकर प्रसाद शर्मा,पंडित दिवाकर शर्मा,सनत त्रिपाठी,पवन छिब्बर,एडवोकेट बृजेंद्र पंत,बृज भूषण शुक्ला,प्रमोद शर्मा रामनारायण द्विवेदी,दिनेश मिश्रा,सीता शरण मिश्रा,कमलेश द्विवेदी,आशीष त्रिपाठी,मनोज द्विवेदी, अमित शुक्ला,राजेश शुक्ला,अजीत मिश्रा,राजेश पयासी, मनोज शुक्ला, दीपक पांडे, सुधाकर मिश्रा,सुजीत मिश्रा, सत्येंद्र दुबे,मयंक त्रिपाठी,नारायण द्विवेदी,चंद्रभूषण मिश्रा, बृजेश तिवारी,प्रियेश तिवारी,राकेश गौतम,राकेश शर्मा, संतोष शुक्ला,दीपक शुक्ला,बाबूलाल पाठक,आशीष कुमार द्विवेदी ,संदीप कुमार द्विवेदी,संतोष पांडे,रामखेलावन तिवारी,ओम प्रकाश शास्त्री,नवीन पांडे,विनोद पांडे,विद्याधर पांडे,चंद्रभूषण त्रिपाठी,किशन मिश्रा,श्रीकांत मिश्रा,प्रशांत मिश्रा,शशांक मिश्रा,कन्हैयालाल मिश्रा,मधुकर चतुर्वेदी, बद्रीनाथ तिवारी, मनीष त्रिपाठी,अजय मिश्रा,मुकेश मिश्रा, संदीप गर्ग,धर्मेंद्रकांत मिश्रा आदि लोगों ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments