Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजेंद्र मिश्रा कल कांग्रेस जनों की लेंगे बैठक-मयंक त्रिपाठी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी राजेंद्र मिश्रा का आगमन आज 4 नवंबर 2022 को प्रातः 5 बजे अनूपपुर हो रहा है।जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने बताया कि संगठन प्रभारी राजेंद्र मिश्रा 18248 रीवा- बिलासपुर ट्रेन से सुबह 5 बजे अनूपपुर स्टेशन पहुंच कर सर्किट हाउस जाएंगे।   
             इसके पश्चात प्रातः 11 बजे से जिले के कांग्रेश संगठन के सभी मोर्चा,प्रकोष्ठ की बैठक लेंगे।वही दोपहर 1 बजे से सभी संगठन के मंडलम,सेक्टर अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। 
            जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी का शहडोल आगमन 7 तारीख को सुनिश्चित हुआ है जोकि निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।इस संबंध में भी लगातार जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सर्किट हाउस में सभी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे एवं आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

Post a Comment

0 Comments