Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारत जोड़ो पद यात्रा पर निकले विधायक फुंदेलाल का जगह जगह हो रहा हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को जी के नेतृत्व में लगातार पांचवें दिन भारत जोड़ो पदयात्रा ग्राम पंचायत बरबसपुर से भर्राटोला,करौंदी में ग्राम भ्रमण कर गांधी चौपाल लगाकर क्षेत्र की जन समस्या से अवगत हुए।
            ग्राम करौंदी मे दोपहर का भोजन कर ग्राम जोहली के लिए रवाना हुए।क्षेत्र की जनता जनार्दन को भारत जोड़ो पदयात्रा के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।भारत जोड़ो पदयात्रा में क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत,वंदन,अभिनंदन कर पद यात्रा में शामिल हो रहे हैं।जगह-जगह क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा माननीय विधायक जी का स्वागत,वंदन,अभिनंदन किया जा रहा है।
         भारत जोड़ो पदयात्रा में पुष्पराजगढ़ विधायक जी के साथ क्षेत्र की युवा शक्ति,महिला शक्ति, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,जिला कार्य.अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को,सरपंच करपा हीरा सिंह टेकाम,विधायक प्रतिनिधि शिवकुमार,चंद्रवंशी,मंडलम अध्यक्ष अमरकंटक श्याम लाल सेन,लक्ष्मीचंद्र जैन,जोहन चंद्रवंशी ब्लाक अध्यक्ष, संतलाल चंद्रवंशी,पप्पु सिंह,देव सिंह मार्को,अनिरूद्ध चंद्रवंशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिरू तंबोली,नंदकुमार बघेल,गुडडु जयसवाल आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments