Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अंडरब्रिज मार्ग में नाली नहीं होने से बारिश में जलभराव पानी भरने से आवागमन हो रहा प्रभावित

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) आगामी आदेश तक फ्लाईओवर निर्माण को लेकर जिला मुख्यालय अनूपपुर में रेलवे फाटक मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।इसके चलते नगर वासियों के साथ ही विभिन्न कार्य से जिला मुख्यालय आने- जाने वालों को अंडर ब्रिज मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।यहां तेज बारिश होते ही हर समय पानी भरा रहने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।
           अंडर ब्रिज के नीचे प्रतिदिन मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है।जिस वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।पैदल राहगीरों को तो और भी ज्यादा परेशानी हो रही है।क्योंकि बड़े वाहन अपनी स्पीड में चलते हैं और पैदल चलने वालों के कपड़े ईस्टमैन कलर में रंग देते हैं।साथ ही कीचड़ तथा गंदगी भी बनी रहती है।फ्लाई ओवर निर्माण कार्य पूरा होने तक पूरे शहर का यातायात इसी मार्ग पर निर्भर है।उक्त स्थल पर स्ट्रीट लाइट न होने से रात्रि के समय आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।राहगीर जलभराव की वजह से वाहनों के फिसलने के कारण घायल भी हो रहे हैं। अंडर ब्रिज के नीचे जलभराव वाले हिस्से पर नाली निर्माण कराए जाने की मांग संबंधित विभाग से की गई है।

Post a Comment

0 Comments