Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

महाकाल लोक का लोकार्पण चचाई (केल्हौरी)स्थित दुर्गा मंदिर में बड़े उत्साह के साथ महिला मोर्चा ने देखा

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)   

अनूपपुर (अंंचलधारा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वीर मंदिर में नवनिर्मित महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने चचाई (केल्हौरी)स्थित दुर्गा मंदिर में सभी बहनों सहित,नगरवासियों के साथ सुबह से ही मंदिर प्रांगण में रंगोली बनाकर,दीप प्रज्वलित कर,भजन, कीर्तन,रामायण का दिन भर शानदार कार्यक्रम आयोजित  किया।उसके पश्चात शाम को महाकाल लोक का लोकार्पण उत्साह के साथ लाइव प्रसारण द्वारा देखा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुगंध प्रताप सिंह के साथ ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि खरे,ज्योति शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्नेहलता सोनी,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा प्रीति मिश्रा,राजकुमारी सिंह,किरण प्रजापति,सुलेखा सिंह,सुनीता विश्वकर्मा,सरोज विश्वकर्मा,प्रीतम चौधरी,गोटियां जी,कैल्हौरी ग्राम पंचायत के पंच,वरिष्ठ,कनिष्ठ जन,मातृशक्तियां,बच्चे सहित महिला मोर्चा की सारी बहने उपस्थित रहीं। इसके साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाएं और ग्राम पंचायत केल्हौरी के सरपंच रामपाल लहरु,उपसरपंच रामकृष्ण सोनी,सचिव संजय सिंह परिहार,जीआरएस गोविंद यादव,प्रीतम चौधरी ,घनश्याम, रावेन्द्र शुक्ला, राम सुमेर चौरसिया,मनोज चौरसिया, सोमनाथ, बालकरण चौधरी रोजगार सहायक राजन यादव के साथ ही ग्राम पंचायत केल्हौरी के निवासी एवं चचाई निवासी माताएं बहने पुरुष सभी की गरिमामय उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments