Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रगतिशील लेखक संघ के 13 वां राज्य सम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न,सर्वसम्मति से जिम्मेदारियों का किया बंटवारा

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)   

अनूपपुर (अंंचलधारा) प्रगतिशील लेखक संघ का दो दिवसीय 13 वां राज्य सम्मेलन आगामी 19 व 20 नवंबर 2022 को जिला मुख्यालय अनूपपुर में आयोजित होगा।जिसकी तैयारी बैठक गत दिनों संपन्न हुई।जिसमें सर्वसम्मति से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई।
                   मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का 19 व 20 नवंबर को राज्य स्तरीय सम्मेलन अनूपपुर में आयोजित होने जा रहा है।इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए होटल गोविन्दम में एक बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश के वरिष्ठ साथी तरुण गुहा नियोगी विशेष रुप से उपस्थित रहकर अनूपपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन के बारे में मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन दिए।उन्होंने कहा कि राज्य सम्मेलन में समसामयिक विषयों के अलावा देश में अभिव्यक्ति पर निरंतर बढ़ रहे प्रहार,लेखकों, चिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हो रही प्रताड़ना पर विचार- विमर्श किया जाएगा।सम्मेलन की तैयारी बैठक में काफी संख्या में प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े साथी,सामाजिक कार्यकर्ता,कवि, पत्रकार,सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी, एडवोकेट व अन्य संगठन के लोग उपस्थित थे।आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
              प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन के संबंध में कार्यक्रम के आयोजक विजेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में गौहर रजा होंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विभूति नारायण राय पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश करेंगे व अतिथि के रूप में वरिष्ठ लेखक महासचिव सुखदेव सिंह सिरसा मौजूद रहेंगे।इस राज्य सम्मेलन में देश और प्रदेश के लगभग 250 से भी अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार और संस्कृतिकर्मी सम्मिलित हो रहे हैं। इस अवसर पर समकालीन परिदृश्य में लेखकों के दायित्व पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2022 की शाम को खुला सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे और उसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।दूसरे दिन 20 नवंबर 2022 को वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्र होगा एवं शाम को दो दिवसीय सत्र का समापन होगा।
                ज्ञातव्य हो कि प्रगतिशील लेखक संघ भारत के लेखकों,बुद्धिजीवियों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित साहित्यिक संगठन है।भारत के स्वाधीनता आन्दोलन में जनजागरण और जनशिक्षण के माध्यम से स्वाधीनता की चेतना के विकास हेतु वर्ष 1936 में इसकी स्थापना हुई थी। महान साहित्यकार प्रेमचन्द इस संगठन के संस्थापक अध्यक्ष थे।वरिष्ठ साहित्यकार सज्जाद ज़हीर,गजानन माधव मुक्तिबोध,हरिशंकर परसाई,भीष्म साहनी,डॉक्टर रशीद जहां,रजिया सज्जाद ज़हीर,साहिर लुधियानवी,कैफ़ी आज़मी,बलराज साहनी,भगवत रावत,कमला प्रसाद जी जैसे अग्रणी साहित्यकारों,लेखकों,बुद्धिजीवियों की गौरवशाली परंपरा से समृद्ध यह संगठन आज भी अपने रचनात्मक दायित्व के निर्वहन हेतु अपनी प्रेरक और प्रभावकारी भूमिका में सक्रिय है।
            राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए आयोजित बैठक में आए हुए सभी लोगों की राय एवं मशविरा से संरक्षक मंडल व कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

अध्यक्ष मंडल का 
किया गया गठन

बैठक में एक अध्यक्ष मंडल का भी गठन किया गया जिसमें शहडोल  संभाग  की सभी प्रलेसं. इकाई के अध्यक्ष जिसमे परमानंद तिवारी शहडोल,शम्भू प्रसाद सोनी उमरिया,देवेश प्रताप सिंह गहरवार कोतमा,गिरीश पटेल अनूपपुर को अध्यक्ष मंडल की जिम्मेवारी सौपी गई।

संरक्षण मंडल का 
किया गया गठन


संरक्षक मंडल में 9 लोगो को शामिल किया गया है जिसमे हरिद्धार सिंह संचालन समिति एसईसीएल,संतोष द्विवेदी सामाजिक कार्यकर्ता उमरिया,डॉ.नीलमणि दुबे विभागाध्यक्ष हिंदी पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्विद्यालय शहड़ोल,दिनेश कुशवाहा विभागाध्यक्ष हिंदी अवधेश प्रताप सिंह विश्व विद्यालय रीवा,कल्याण सिंह अनूपपुर,निहार स्नातक कोतमा, डी.एस.राव अनूपपुर, सुरेश शर्मा धड़कन शहडोल, अशोक शिरोडे बिलासपुर को बैठक में संरक्षक मंडल का गठन करते हुए जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम में इनकी 
रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका


बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत से कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।जिसमे 36 लोगो को शामिल किया गया है।जिसमे अध्यक्ष के रूप में रमेश सिंह, महासचिव-विजेंद्र सोनी,उपाध्यक्ष-अमरेंद्र सिंह कोतमा, शैलेन्द्र जार्ज शहड़ोल,पी.एस.राउतराय अनूपपुर,सचिव- संतोष सोनी एडवोकेट अनूपपुर,अविनाश अग्रवाल कोतमा, कासिम इलाहाबादी शहड़ोल,कोषाध्यक्ष-असीम मुखर्जी, मीडिया प्रभारी-अजय मिश्रा पत्रकार,सांस्कृतिक प्रभारी- पवन छिब्बर हास्य व्यंग्य कलाकार,किरण सिंह,कुमकुम सिंह,दीपक अग्रवाल,इश्ताक शहड़ोली,सजावट मंच नगर- ललित दुबे सामाजिक कार्यकर्ता,संजय विश्वास सामाजिक कार्यकर्ता,रोशलीन कुजूर,अनिल सिंह,श्रुति शिवहरे, कार्यकारिणी सदस्य-राजेन्द्र कुमार बियानी,डॉ.नीरज श्रीवास्तव,भूपेश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता,आनंद पाण्डेय पत्रकार,सुधा शर्मा एडवोकेट,मीना सिंह कवि,अंजली सिंह, फैयाज हसन,चंद्रशेखर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता,शिवकांत त्रिपाठी सामाजिक कार्यकर्ता,अनिल मिश्रा,यासीन खान, दीपक पांडे, सीताराम मिश्र, रावेंद्र भदौरिया,रामनारायण पांडेय,बालगंगाधर सेंगर सहित प्रगतिशील लेखक संघ के सभी सदस्यों को आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

स्मारिका का 
होगा प्रकाशन


मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के 13वें राज्य सम्मेलन के अवसर पर ए-4 आकार की बेहद महत्वपूर्ण स्मारिका का प्रकाशन करने जा रही है। जिसमें महत्वपूर्ण लेखकों के लेखों का प्रकाशन किया जाएगा जो संग्रहणीय अंक होगा।

Post a Comment

0 Comments