Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अमरकंटक में होगा देश के 75 आईकोनिक स्थानों में अमरकंटक भी शामिल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मानवता के लिए योग थीम पर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक के नर्मदा मंदिर परिसर में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 आईकॉनिक जगहों पर आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन में से अनूपपुर जिले के अमरकंटक को भी चिन्हांकित किया गया है। अमरकंटक में आयोजित योग कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार शिरकत करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत के नेतृत्व में आवश्‍यक तैयारी की जा रही हैं।
             बताया गया कि प्रदेश के सभी कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश के प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। भारत सरकार द्वारा जारी पल- प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 6 बजे से सभी सहभागी उपस्थित होंगे और केंद्रीय मंत्रियों तथा अतिथियों का संबोधन होगा। प्रातः 06.30 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रातः 7 बजे से योगाभ्यास होगा।

Post a Comment

0 Comments